Posts

Showing posts from August, 2020

Class Of 83

Image
                  क्लास ऑफ़ 83: बॉबी देओल का पांच का दम!                                       -ए॰ एम॰ कुणाल शाहरुख खान और गौरी खान प्रोडक्सन रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की फ़िल्म ‘क्‍लास ऑफ 83’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो गयी है। इस फ़िल्म को देखर लगता है कि बॉबी देओल का बेस्ट आना अभी बाक़ी है। शानदार ऐक्टिंग और दमदार डायलॉग्स के बल पर पूरी फ़िल्म में बॉबी छाए रहें हैं। इस फ़िल्म के साथ बॉबी देओल ने डिजिटल प्लेटफ़ोरम पर अपना डेब्यू कर लिया हैं। अतुल सभरवाल निर्देशित ‘क्लास ऑफ़ 83’ की कहानी एस. हुसैन ज़ैदी के नॉवल ‘क्लास ऑफ़ 83- द पनिशर्स ऑफ़ मुंबई’ से ली गयी है। मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी बहुत पुरानी है पर इस फ़िल्म में मुंबई पुलिस पर ज़्यादा फ़ोकस किया गया है। “क्लास ऑफ़ 83′ मुंबई में पहले एनकाउंटर स्क्वॉड के बनने की कहानी है। इस फ़िल्म का बॉबी देओल का किरदार विजय सिंह, “शोले” का ठाकुर बलदेव सिंह और “कर्मा” का राणा विश्व प्रताप सिंह से ज़्यादा लक्की है। क्योंकि उसके पास पांच पांडव है। पुलिस ऑफिसर विजय सिंह उर्फ़ बॉबी देओल और उसके पांच जबांज अफ़सरों की कहानी 80 के दशक का बॉम्‍बे, कॉटन मिल्‍स की

Khuda Haafiz

Image
                                             खुदा हाफिज: दो मारा पर सॉलिड मारा                                                                        – ए॰ एम॰ कुणाल विद्युत जामवाल की फ़िल्म खुदा हाफिज डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। फारुक कबीर द्वारा लिखी और निर्देशित खुदा हाफिज सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। तिग्मांशु धूलिया निर्देशित “यारा” के दो हफ़्ते बाद विद्युत की दूसरी फिल्म “खुदा हाफिज” रिलीज़ हुई है । तिग्मांशु की फ़िल्म से काफ़ी उम्मीद थी पर फारुक कबीर बाज़ी मारने में सफल रहे है। विद्युत ने अपनी शानदार ऐक्टिंग से “कमांडो“ को “खुदा हाफिज” कर दिया है। इस फ़िल्म में विद्युत जामवाल ने एक बेबस आम आदमी का किरदार निभाया है, जो अपनी पत्नी को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है। इस फ़िल्म में एक्शन कम, इमोशन ज़्यादा है। विद्युत जामवाल को देखकर यकीन कर पाना मुश्किल हैं कि एक एक्शन स्टार ने इमोशमनल सीन को किस ख़ूबसूरती से निभाया है। ख़ासकर जब समीर चौधरी उर्फ़ विद्युत जामवाल नोमान में पहली बार अपनी पत्नी तक पहुँचता है और उसे कहा जाता है कि दस मिनट वेट करो, वह दूसरे ग्राहक के साथ है। उस व

Gunjan Saxena : The Kargil Girl

Image
गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल , बॉयोपिक फ़िल्म पर बॉलीवुड का तड़का                                      – ए॰ एम॰ कुणाल वायु सेना की आपत्ति के बावजूद फ़्लाइट लेफ़्टिनेंट गुंजन सक्सेना पर बनी बॉयोपिक फ़िल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो गई है। धर्मा प्रोडक्शन की फ़िल्म “गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल” के लिए जान्हवी कपूर के अभिनय को काफ़ी सराहा जा रहा है। फ़िल्म में जिस तरह भारतीय वायुसेना की छवि को दिखाया गया है, उस पर आपत्ति जताई जा रही है। भारतीय वायुसेना का कहना है कि कुछ सीन को लेकर काफ़ी पहले आपत्ति दर्ज करायी गई थी पर उस सीन को कट किये बिना फ़िल्म रिलीज कर देने से ग़लत मैसेज जा रहा है। उधमपुर बेस में गुंजन सक्सेना को सिंगल फीमेल पायलट के रूप में दिखाया गया है। जबकि रियल लाइफ़ में उनकी बैचमेट श्री विद्या भी साथ थी। शायद फ़िल्म के निर्देशक शरण शर्मा अपनी फ़िल्म के किरदार को ज़्यादा तवज्जो देने के चक्कर में एक बॉयोपिक से बॉलीवुड फ़िल्म बनाने पर ज़्यादा ज़ोर दिया है। एक बॉयोपिक फ़िल्म को लेकर बॉलीवुड का इस तरह का रवैया अक्सर देखा गया है। अमूमन फ़िल्मों पर अपनी कैंची चलाने वाला सेंसर बोर्ड इस म