दिल्ली छावनी में तब्दील : ममता बनर्जी समेत TMC के कई नेता हिरासत में! कॉकरोचों के लिए जंतर-मंतर अब दूर नहीं? राहुल गांधी की शतरंज वाली ‘कैसलिंग’ चाल और जनांदोलन का खतरा
दिल्ली छावनी में तब्दील : ममता बनर्जी समेत TMC के कई नेता हिरासत में! कॉकरोचों के लिए जंतर-मंतर अब दूर नहीं? राहुल गांधी की शतरंज वाली ‘कैसलिंग’ चाल और जनांदोलन का खतरा लेखक - अरुण कुणाल दिल्ली सात बार उजड़ी और बसी है। उस दिल्ली की न हवा दिल्ली की है, न पानी दिल्ली का, न मौसम दिल्ली का और न ही लोग दिल्ली के! देश के कोने-कोने से युवा यहां पढ़ने, रोजगार तलाशने और अपने सपनों को पूरा करने आते हैं। ऐसे में दिल्ली आने वाले युवाओं पर पाबंदियां लगाकर सरकार आखिर क्या हासिल करना चाहती है? सवाल सिर्फ कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि लोकतंत्र में असहमति और विरोध के अधिकार का भी है। इमरजेंसी के दौर में भी इंदिरा गांधी ने ट्रेनों के पहिए नहीं रोके थे। उलटे, कहा जाता है कि लेट चलने वाली ट्रेनें भी समय पर चलने लगी थीं! लेकिन दिल्ली में युवाओं को रोकने के लिए मोदी सरकार की ट्रेनें रोकने की रणनीति भी नाकाम होती दिख रही है। लगता है, युवाओं को सरकार के इस कदम का पहले से ही अंदाज़ा था, तभी वे दो दिन पहले ही दिल्ली प...