Posts

Showing posts from February, 2026

ट्रम्प की ट्रेड डील और अकबर–बीरबल का बैंगन: एकदम से वक्त बदल दिए, जज्बात बदल दिए, बैंगन का ताज बदल दिए!

Image
      अथ श्री ट्रम्प डील कथा भारत -अमेरिका ट्रेड डील और अकबर–बीरबल का बैंगन:  एकदम से वक्त बदल दिए, जज्बात बदल दिए, बैंगन का ताज बदल दिए....!                      (व्यंग्य)                           लेखक- अरुण कुणाल डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत–अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा के बाद जिस तरह के सवाल, शंकाएँ और विरोधाभास सामने आए हैं, वे भारतीय राजनीति और कूटनीति की उस पुरानी परंपरा की याद दिलाते हैं जहाँ घोषणा पहले होती है और शर्तें बाद में समझ आती हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर अकबर–बीरबल का वह मशहूर किस्सा सटीक बैठता है, जिसमें बैंगन पहले “सब्जियों का राजा” बनता है और कुछ ही दिनों में “बेकार और बेस्वाद” घोषित कर दिया जाता है। किस्से में अकबर की इच्छा मात्र से बैंगन महान हो जाता है। बीरबल उसके सिर पर ताज देखता है, उसमें विटामिन खोज लेता है और उसे स्वास्थ्य का खजाना बता देता है। एक हफ्ते तक वही बैंगन रोज़ परोसा जाता है। अंततः अकबर ऊब जाता है और सवाल करता है- “इसम...

विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का 'संस्कारी बजट': एको अहं, द्वितीयो नास्ति, न भूतो न भविष्यति?

Image
  विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का 'संस्कारी बजट': एको अहं, द्वितीयो नास्ति, न भूतो न भविष्यति ?                             लेखक : अरुण कुणाल केंद्रीय बजट ऐसे समय में प्रस्तुत हुआ है जब वैश्विक अर्थव्यवस्था अस्थिरता के दौर से गुजर रही है। एक ओर दुनिया में ट्रेड टेंशन बढ़ रहा है, दूसरी ओर अमेरिकी टैरिफ और भू-राजनीतिक तनाव अंतरराष्ट्रीय व्यापार को प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में भारत जैसे उभरते हुए बड़े देश से यह उम्मीद स्वाभाविक थी कि सरकार बजट के जरिए ऐसे ठोस कदम उठाएगी, जिससे वैश्विक दबावों का असर घरेलू अर्थव्यवस्था पर न्यूनतम पड़े और आम नागरिक को कुछ राहत मिले। आम बजट से मध्यम वर्ग को सबसे अधिक उम्मीदें थीं- आयकर में अतिरिक्त छूट, महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन। इसके उलट बजट का झुकाव उपभोग बढ़ाने के बजाय राजकोषीय अनुशासन और दीर्घकालिक निवेश की ओर अधिक दिखा। इसके साथ ही बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और शिक्षा में निवेश बढ़ाने की मांग लंबे समय से उठती रही है। घर खरीदने वालों को सस्ते हो...