राहुल गांधी, जनता और राजनीति का शाश्वत सच: आंदोलन हमेशा जनता से जन्म लेते हैं!
राहुल गांधी, जनता और राजनीति का शाश्वत सच: आंदोलन हमेशा जनता से जन्म लेते हैं! ले o- अरुण कुणाल इतिहास गवाह है कि चे ग्वेरा को एक चरवाहे की गद्दारी ने पकड़वाया था। जब सैनिक ने पूछा—“तुमने उस इंसान को कैसे धोखा दिया जो तुम्हारे अधिकारों के लिए लड़ता रहा?” चरवाहे का जवाब था—“उसकी लड़ाई ने मेरी भेड़ों को डरा दिया।” यह जवाब सिर्फ लैटिन अमेरिका की एक पुरानी कहानी नहीं, बल्कि आज के भारत का भी आईना है, जहां आम जनता पांच किलो मुफ्त राशन के लिए चुप्पी ओढ़े रखी है! SIR में जिनका नाम कट जाएगा, वे तो किस्मत वाले है! असली परीक्षा तो उनका इंतज़ार कर रही है जिनका नाम बच जाएगा! क्योंकि इतिहास के छात्र उनसे जरूर पूछेंगे -"तब आप चुप क्यों थे?” चे ग्वेराकी तरह मिस्र के महान सेनानायक मोहम्मद करीम की गिरफ़्तारी की कहानी भी काफी रोचक है, जिन्होंने नेपोलियन की पूरी सैन्य मशीनरी को चुनौती दी! जब उन्हें पकड़ा गया, तो अदालत ने उन्हें मृत्युदंड की सज़ा सुनाई! सजा से पहले नेपोलियन ने उन्हें बुलाया और कहा: "मुझे अफ़सोस है कि मुझे उस व्यक्ति को मार...