Posts

Showing posts from November, 2026

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: मोदी सत्ता का 'वोट चोरी' से 'परिसीमन' तक गोलपोस्ट बदलने की तैयारी!

Image
रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: मोदी सत्ता का 'वोट चोरी' से 'परिसीमन' तक गोलपोस्ट बदलने की तैयारी!                            लेखक -अरुण कुणाल  चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली में कथित गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में इंडिया गठबंधन ने दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया। इस रैली के जरिए विपक्षी दलों ने न सिर्फ चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए, बल्कि केंद्र की मोदी सरकार पर भी सीधा राजनीतिक हमला बोला। सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, ममता बनर्जी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन और प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी ने इसे एक बड़े शक्ति प्रदर्शन का रूप दिया। महारैली से पहले राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में मृत घोषित किए गए लोगों ने मिंटो रोड से रामलीला मैदान तक मार्च निकाला। लगभग दो किलोमीटर लंबे इस मार्च में भारी संख्या म...