Posts

Shakuntala Devi,

Image
शकुंतला देवी: फ़ास्ट फ़ॉर्वर्ड मोड़ में बॉलीवुड का डबल तड़का!                 -ए॰ एम॰ कुणाल सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया और विक्रम मल्होत्रा के बैनर तले बनी फ़िल्म शकुंतला देवी के साथ एक बार फिर से विद्या बालन ने छोटे पर्दे पर इंट्री मारी है। "ह्यूमन कंप्‍यूटर" के नाम से प्रसिद्ध समाजिक परंपराओं की जंजीरों को तोड़ने वाली शकुंतला देवी ने विश्व भर में भारत का नाम ऊँचा किया था। छोटी सी उम्र से जटिल गणित को चुटकियों में जुबानी हल कर देती थीं। गणित के जटिल सवाल को रिकॉर्ड समय में हल करने के कारण गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड उनका नाम दर्ज है। अमेजन प्राइम वीडियो पर विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी' रिलीज हो चुकी है. फिल्म एक बायोग्राफिकल ड्रामा है, जिसमें 1934 से 2000 तक के शकुंतला देवी के जीवन सफर को दिखाने में फ़िल्म के निर्देशक अनु मेनन सफल रहे है। बायोपिक फिल्मों के साथ बॉलीवुड तड़का हमेशा देखने को मिलता है। इस फ़िल्म को मनोरंजक और दिलचस्प बनाने की कोशिश की गई हैं। शंकुतला देवी का गणित के साथ रिश्ता के अलावा उनकी पारिवारिक जिंदगी को बॉलीवुड...

Dil Bechara

Image
       दिल बेचारा: शुद्ध देसी रोमांस!           - ए॰ एम॰ कुणाल मुकेश छाबड़ा की डेब्यू निर्देशित फ़िल्म और सुशांत सिंह राजपूत, संजना संघी, सैफ अली खान द्वारा अभिनीत "दिल बेचारा" कैंसर पीड़ित दो लोगों की कहानी है। जिसमें एक हंसमुख और बिंदास लड़का है, जो एक कैंसर पीड़ित लड़की के लिए नई रोशनी बनकर आता है।यह फ़िल्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है।  फॉक्स स्टार स्टूडियो और डिज्नी हॉटस्टार ने इस फिल्म को सभी दर्शकों के लिए फ्री कर रखा है। दिल बेचारा फ़िल्म के लिए हॉटस्टार पर किसी तरह का सब्सक्रिप्शन नहीं लेना होगा। अमेरिकी उपन्यासकार जॉन ग्रीन के फेमस नोवेल "द फ़ॉल्ट इन अवर स्टार्स" पर मुकेश छाबड़ा ने शुद्ध देसी अन्दाज़ में "दिल बेचारा" बनाया है। इससे पहले इस कहानी पर हॉलीवुड फिल्म 'द फॉल्ट इन आर स्टार्स' के नाम से बन चुकी है। इसके बावजूद दिल बेचारा इस साल की सबसे प्रतीक्षित फ़िल्म है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। जो लोग जोश बुने की फिल्म 'द फॉल्ट इन आर स्टार्स' देख चुके है, उन्हें इस शुद्ध देसी फ़िल्म में कई ख़ामि...

Breathe: Into the Shadows

Image
ब्रीद: जूनियर बच्चन का डबल तड़का!                     -  ए॰ एम॰ कुणाल ब्रीद का दूसरा सीज़न रिलीज़ हो गया। इसके साथ ही अभिषेक बच्चन ने अपना डिजिटल डेब्यू भी कर लिया। मयंक शर्मा इस बार साइको थ्रिलर वेब सीरीज़ लेकर आए हैं। पहले सीज़न से थोड़ा हटकर  कहानी एक ऐसे दंपति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी बेटी का अपहरण हो जाता है। अपहरणकर्ता फिरौती के बजाय लड़की के पिता अभिषेक बच्चन से हत्या करवाता है। अमित साध अपहरणकर्ता के चेहरे से नक़ाब उतारते, उससे पहले ही निर्देशक और कहानीकार मयंक शर्मा  मर्डर मिस्ट्री का सस्पेंस  पांचवे एपिसोड के अंत में खोल देते है, जब अपहरणकर्ता का राज खुल जाता है।  "ब्रीद : इनटू द शैडो" अभिषेक बच्चन के साथ नित्या मेनन का भी डिजिटल डेब्यू है। अभिषेक एक मनोचिकित्सक की भूमिका में हैं। जबकि नित्या मेनन ने  सेफ़ का किरदार निभाया है।अभिषेक को स्प्लिट पर्सनालिटी का शिकार दिखाया गया है। वह अपने अंदर के अच्छा और बुरा आदमी के साथ दोहरी ज़िंदगी जीते है। जैसा कि हर बार होता है सीरीज़ के अंत में...

Vladimir Putin Vision 2036

Image
            पुतिन का विजन 2036                  - ए॰ एम॰ कुणाल एक समय जैसे भारत में "इंदिरा इज़ इंडिया" एंड "इंडिया इज़ इंदिरा" कहा जाता था आज रूश में पुतिन के लिए कहा जाता है। ऐसा लगता है कि  "पुतिन-मेदवेदेव की टैंडेमोक्रेसी" डील के तहत सत्ता की जो चाभी व्लादिमीर पुतिन के हाथ लगी थी, वह कभी पुरानी नहीं होने वाली है। रूश के संविधानिक संशोधन के बाद स्टालिन को पुतिन पीछे छोड़ सकते है,  जिन्होंने सोवियत संघ पर लगभग तीन दशकों तक राज किया था। अब पुतिन के लिए 2036 तक सत्ता में रहने का रास्ता साफ़ हो गया है। एक गुमनाम जासूस से लेकर रुस के राष्ट्रपति बनने तक का व्लादिमीर पुतिन का सफ़र काफ़ी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। जब 2000 मे पुतिन ने सत्ता संभाली थी, तो उन्हे विरासत में विघटन की कगार पर खड़ा एक ऐसा देश मिला, जिसपर गर्व करना किसी भी युवा रुसी के लिए मुश्किल था। येल्तसिन के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया था, सड़को पर आए दिन खून-खराबा और लूट-पाट की वारदातों का होना आम बात थी। कुलीन तं...

Political Dynasties

Image
भारतीय राजनीति में वंशवाद का डेजा बू                  -ए एम कुणाल                                                                                                                             लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बाॅलीवुड में परिवारवाद पर जारी जंग ने राजनीति को पीछे छोड़ दिया है। 2019 के हार के लिए राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के पुत्र मोह को हार का मुख्य कारण बताकर वंशवाद की राजनीति पर जो सवाल उठाए थे, अब उसपर कोई बहस नहीं होता है। राहुल ने साफ तौरा से पी0 चिदंबरम, कमलनाथ और अशोक गहलोत का नाम लेते हुए कहा था कि इन नेताओं ने पार्टी हित से ज्यादा अपने पुत्र प्रेम को तवज्जों दिया। राहुल के बंद कमरे के अन्दर ...

Manhood Trade

Image
             कोरोना काल में भी  फल-फूल रहा है मर्दानगी का व्यापार !                       -ए॰ एम॰ कुणाल  कोरोना के इस युग में, जबकि पूरी दुनिया आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रही है, मर्दानगी का व्यापार तेजी से फैल रहा है। ग़रीबों का एंटर्टेन्मेंट कहा जाने वाला सेक्स को कपल्स के आपसी संबंधों का आधार माना जाता है। सेक्स के कारण रिश्ते बनते और बिगड़ते है। आज के दौर में कपल्स के पास एक दूसरे के लिए समय ही समय है, ऐसे में रिश्तों को बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। मार्च- एप्रिल के महीने में लोगों ने लॉकडाउन  को इंजॉय किया पर अब 24 घंटे का साथ ज्यादतर कपल्स के लिए डिप्रेशन का कारण बनता जा रहा है। यही कारण है कि मर्दानगी अथवा पुंरूषत्व बढ़ाने के नाम पर चल रहे कारोबार ने एक उ़द्योग का रुप ले लिया है। इस काम में झोला छाप डाक्टरो से लेकर राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां लगी हुई है। आपको अखबारों और पत्रिकाओं के अला...

#BhonsleTheMovie

Image
                   इतना सन्नाटा क्यों है भाई...                               ए॰ एम॰ कुणाल अगर फ़िल्म शोले का ए० के० हंगल साहब का डायलॉग "इतना सन्नाटा क्यों है भाई", आप भूल चुके है तो "भोंसले" ज़रूर देखें। मनोज बाजपेयी मुंबई के शोर को अपने अंदर समेटे एक साठ साल का एंग्री यंग मैन का रोल प्ले कर रहे है, जो बग़ैर एक शब्द कहे आपको एहसास करा देगा कि "बुड्ढ़ा होगा तेरा बाप!" जब-जब लगता है कि मनोज बाजपेयी का समय पूरा हो गया है, वे "गैंग्स ऑफ वासेपुर" और  "अलीगढ़" जैसी फ़िल्म लेकर आ जाते है। अपने डायलॉग डिलीवरी के लिए मशहूर मनोज फ़िल्म भोंसले बिल्कुल नए अंदाज़ में दिख रहे है। उनकी ऐक्टिंग को देख कर लगेगा कि डायलॉग राइटर की ज़रूरत ही नहीं है। इस फ़िल्म में मनोज बाजपेयी ने शब्द से ज़्यादा बॉडी लैंग्वेज पर ज़ोर दिया है। भोंसले के किरदार को समझने के लिए दर्शकों को काफ़ी मेहनत करनी पड़ेगी। भोंसले के कई रंग देखने को मिलेंगे। शांत सा रहने वाला भोंसले पटाके की आवाज़ प...