Manhood Trade
कोरोना काल में भी फल-फूल रहा है मर्दानगी का व्यापार ! -ए॰ एम॰ कुणाल कोरोना के इस युग में, जबकि पूरी दुनिया आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रही है, मर्दानगी का व्यापार तेजी से फैल रहा है। ग़रीबों का एंटर्टेन्मेंट कहा जाने वाला सेक्स को कपल्स के आपसी संबंधों का आधार माना जाता है। सेक्स के कारण रिश्ते बनते और बिगड़ते है। आज के दौर में कपल्स के पास एक दूसरे के लिए समय ही समय है, ऐसे में रिश्तों को बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। मार्च- एप्रिल के महीने में लोगों ने लॉकडाउन को इंजॉय किया पर अब 24 घंटे का साथ ज्यादतर कपल्स के लिए डिप्रेशन का कारण बनता जा रहा है। यही कारण है कि मर्दानगी अथवा पुंरूषत्व बढ़ाने के नाम पर चल रहे कारोबार ने एक उ़द्योग का रुप ले लिया है। इस काम में झोला छाप डाक्टरो से लेकर राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां लगी हुई है। आपको अखबारों और पत्रिकाओं के अला...