रेहान - अवीवा का 'कोडक मोमेंट' : गांधी परिवार के प्यार का पंचनामा!
रेहान - अवीवा का 'कोडक मोमेंट' : गांधी परिवार के प्यार का पंचनामा! ले o - अरुण कुणाल राजस्थान के रणथंभौर से आ रही रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई की ख़बर ने दिल्ली की सियासी फिज़ा में हलचल पैदा कर दी है। दिलचस्प यह है कि गांधी परिवार से जुड़े रेहान वाड्रा, राजनीति में सक्रिय न होने के बावजूद, अपने मामा राहुल गांधी से एक क़दम आगे निकलते दिखाई दे रहे हैं। राहुल गांधी की प्रेम कहानी को लेकर वर्षों से अटकलें लगती रही हैं। कभी महाराष्ट्र चुनाव से पहले शादी की संभावनाएँ जताई गईं, तो कभी उनकी कथित कोलंबियाई गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चाएँ हुईं लेकिन बात कभी अंजाम तक नहीं पहुँची। रेहान–अवीवा के मामले में एक सकारात्मक बात यह रही कि इसे हिंदू–मुस्लिम रंग देने की कोई संगठित कोशिश नहीं हुई। संभव है कि फिलहाल कहीं चुनाव न हों, इसलिए नफ़रती आवाज़ें खामोश रहीं हो। जो भी वजह हो, इस चुप्पी को अच्छा ही कहा जाएगा! क्योंकि किसी के प्रेम को ‘लव जिहाद’ का लेबल देना न केवल ग़लत है, बल्कि समाज को ब...